जोधपुर. जेएनवीयू में एक तरफ जहां पिछले पांच साल में केएन कॉलेज में छात्रा मतदाताओं की संख्या दुगुनी हो चुकी है वहीं विवि के विधि और वाणिज्य संकाय में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। भविष्य के वकील और एकाउटेंट सबसे कम मतदान करते हैं। इनका मतदान प्रतिशत केवल एक तिहाई के आसपास ही रहता है। इस साल दोनों संकायों ने कुछ सुधार की कोशिश की है।
वर्ष ---------- विधि संकाय ---------वाणिज्य संकाय
2014 ---------- 32.55 -----------28.82
2015 ---------- 35.95 -----------36.68
2016 -----------35.72 -----------38.76
2017 ----------- 29.64 -----------30.69
2018 -----------32.05 -----------29.76
2019 ----------- 46.40 -----------41.71
साइंस और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स में उत्साह
जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव में विज्ञान संकाय और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राएं भी मतदान को लेकर उत्साहित रहते हैं। हर साल दोनों संकायों के आधे से अधिक विद्यार्थी मतदान करते हैं, जिसके कारण विवि का मतदान प्रतिशत सम्मानजनक प्रतिशत तक पहुंच जाता है। विवि सांयकालीन अध्ययन संस्थान के विद्यार्थी भी अच्छी वोटिंग करते हैं। कला संकाय के विद्यार्थी औसत मतदान करते हैं। बीए के विद्यार्थी मतदान केंद्रों तक पहुंच जाते हैं, लेकिन एमए के मतदान केंद्र विद्यार्थियों को तरसते रहते हैं।
वर्ष ---------- साइंस स्टूडेंट ----------- इंजीनियरिंग स्टूडेंट
2014 ----------50.57 -----------53.33
2015 -----------59.49 -----------57.76
2016 -----------49.47 -----------56.79
2017 -----------64.25 -----------55.43
2018 ----------- 58.84 -----------52.29
2019 -----------64.40 -----------75.01
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30BQU0u
0 comments:
Post a Comment