बिजली के पोल से टकराकर झोंपड़े में जा घुसी एसयूवी, एक युवक गंभीर घायल, चालक व साथी फरार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 6 की मुख्य रोड पर रविवार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर फांद गलत दिशा में पलटकर एक झोंपड़ी में जा घुसी। एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। एसयूवी में सवार चालक व अन्य मौके से भाग निकले। हादसे को लेकर लोगों ने विरोध भी जताया।

थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी कार मिठाई की दुकान के सामने अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांद दूसरी दिशा में जाकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो सडक़ किनारे बने एक झोंपड़े में घुस गई। पूरा झोंपड़ा बिखर गया। कार की चपेट में आने से सुरेश नामक युवक घायल हो गया। कुछ ही दूरी पर कुड़ी भगतासनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। बेहोश होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कार की चपेट में कैसे आया? वह सिरोही का रहने वाला बताया जाता है।


झोंपड़ी में रहने वालों में हडक़म्प मचा, भागकर बचाई जान

एसयूवी के डिवाइडर फांद दूसरी दिशा में आते ही पलटने से आस-पास के लोगों में हडक़म्प मच गया। कार घसीटते हुए एक झोंपड़ी में घुस गई। जो पूरी तरह बिखर गई और सामान सडक़ पर आ गिरा। कार के पलटने से घसीटकर आती देख झोंपड़ी में रहने वालों ने भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। हादसे को लेकर आस-पास के लोगों ने विरोध जताया। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करने का प्रयास में जुटी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zi88TS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment