सरकारी स्कूल की तस्वीर बदलने में जुटे भामाशाह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

प्रधानाचार्य आसाराम सोनी ने बताया कि विद्यालय के विकास के लिए गांव के भामाशाहों से सहयोग का प्रयास किया गया। जिसमें भामाशाहों ने बेहतरीन सहयोग किया तथा करीब ५ लाख की राशि एकत्रित हो गई। इस राशि से विद्यालय में भामाशाह ठाकुर प्रसाद कन्हैयालाल पालीवाल द्वारा भव्य मुख्य द्वार, दमयन्ति देवी घासीराम पालीवाल द्वारा प्याऊ का निर्माण करवाया गया है। साथ ही भामाशाहों द्वारा प्याऊ में वॉटर कूलर, पानी की टंकी, फिटिंग आदि की व्यवस्था भी करवाई गई है। उन्होंने बताया कि अब विद्यालय भवन की मरम्मत, इन्टरलॉकिंग टाइल्स कार्य, चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने, विभिन्न खेलों के लिए खेल मैदान आदि की आवश्यकता है।

फर्नीचर के लिए एकत्रित हुए 95 हजार-

विद्यालय में वर्तमान में करीब 450 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा विद्यार्थियों के लिए कक्षा कक्ष में अध्ययन के दौरान बेठने के लिए काफी फर्नीचर की आवश्यकता रहती है। जिस पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भामाशाहों ने करीब ९५ हजार की राशि उपलब्ध करवाई है। इस राशि से काफी फर्नीचर उपलब्ध हो सकेगा। (कासं)

-----------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z8KUe5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment