कार-ट्रक में हुई भिडन्त, चार घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को घटनास्थल से फलोदी के राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया गया। जहां उपचार किया गया।
पुलिस के अनुसार गोटन निवासी परिवार राखी बांधने के लिए बीकमपुर स्थित ससुराल जा रहा था। इस दौरान एनएच-११ पर हिण्डालगोल के निकट कार व अज्ञात ट्रक में भिडन्त हो गई। हादसे में कार सवार गोटन निवासी कैलाश (32) पुत्र हरिराम ओड, पत्नी इमरती, पुत्री डिम्पल व पाना घायल हो गए। घायलों को मौके से फलोदी के राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद फलोदी पुलिस के हैड कांस्टेबल राधाकृष्ण अस्पताल पंहुचे तथा दुर्घटना की जानकारी ली। (कासं)

जाना था पीहर पहुच गए अस्पताल -

गोटन निवासी इमरती अपने पति के साथ भाई के राखी बाँधने के लिए बीकमपुर जा रही थी । इस दौरान रास्ते में हुई दुर्घटना ने इस परिवार को अस्पताल पंहुचा दिया। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल में लाये जाने के बाद काफी लोग एकत्रित हो गए।
---------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YO3SeK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment