चीन-रूस पर भारी भारतीय सेना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/जैसलमेर. इंटरनेशनल मिलिट्री गेम्स के अंतर्गत 5वीं आर्मी स्काउट मास्टर प्रतियोगिता में भारत प्रथम रहा। भारतीय सेना ने चीन व रूस सहित सात देशों की आर्मी को हराया। टैंक से हमला करना हो, हेलीकॉप्टर के जरिए दुश्मन के खेमे में स्ट्राइक करनी हो या घुसपैठ नाकाम करनी हो, हर जगह इंडियन आर्मी के जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 5 राउण्ड में से 4 में भारत विजेता और एक में उप विजेता रहा और उसे बेस्ट स्काउट मास्टर ट्रॉफी दी गई। दूसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान और रूस व चीन को समान अंक मिले लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन के कारण रूस को तीसरा स्थान मिला। सूड़ान आर्मी सबसे अंतिम पायदान पर रही। पिछले साल रूस ने यह ट्रॉफी जीती थी।


जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में प्रतियोगिता 5 अगस्त को शुरू हुई। भारत में पहली बार आयोजित प्रतियोगिता में भारत के अलावा रुस, चीन, बेलारुस, कजाकिस्तान, आर्मेनिया, उजबेकिस्तान और सूड़ान की आर्मी के 21-21 सैनिकों ने भाग लिया। नौ दिन तक 5 प्रतियोगिता में हेलीकॉप्टर से लैंडिंग और 15 किमी मार्च, टैंक को बाधाओं से निकालने की ड्राइवर स्किल, स्काउट ट्रेल: घुसपैठियों सहित विभिन्न बाधाओं के लिए कोर्स, शूटिंग प्रतियोगिता और किसी स्थान पर छापामार कार्यवाही करना जैसे स्टेप शामिल थे। इंटरनेशनल आर्मी गेम्स का आयोजन रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से किया जाता है। इसमें आर्मी स्काउटर मास्टर सहित दो दर्जन से अधिक प्रतियोगिताएं होती हैं।

 

रेगिस्तान में एक साल की कड़ी ट्रेनिंग का नतीजा
भारतीय सेना की अगुआई कर रहे सीआर चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रतियोगिता के लिए एक साल से ट्रेनिंग के दौरान टीम के सदस्यों ने खुद को झोंक दिया था। टीम के अहम सदस्य उन्नी मोहन ने कहा कि प्रतियोगिता में अन्य देशों के सैन्य खिलाडिय़ों से बहुत कुछ सीखने-सिखाने का मौका मिला है। भारतीय सेना की टीम ने पिछले 10 महीनों से थार रेगिस्तान के कठोर मौसम और परिस्थितियों में कड़ा प्रशिक्षण लिया। प्रतियोगिता के लिए जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा बनाया गया था।

देश -------------रैंक ------- अंक
भारत ------------1 ------------06
उज्बेकिस्तान ------2 ------------17
रुस ------------3 ------------20
चीन ------------4 ------------20
कजाकिस्तान -----5 ------------21
बेलारूस --------6 ------------22
आर्मेनिया -------7 ------------ 35
सूडान --------- 8 ------------39

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TF24yW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment