जोधपुर. मानसून के सक्रिय होने के बाद ( jodhpur weather ) बुधवार दोपहर बाद जोधपुर में एक बार फिर से तेज बरसात ( rain in jodhpur ) हुई। मूसलाधार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से तकरीबन ढाई इंच पानी बरसा। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक 63 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। जोधपुर में इस सीजन की यह तीसरी सबसे तेज बरसात ( Fast rain in Jodhpur ) थी। इससे पहले मंगलवार देर रात तक रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला बना रहा। मौसम विभाग ( Meteorological Department ) के अनुसार अगले दो-तीन दिन बादल बरसात का मौसम बना रहेगा।
शहा में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही शहर में बादलों की हल्की आवाजाही बनी हुई थी। सूरज और बादलों की लुकाछिपी के कारण दिन में भयंकर उमस व्याप्त हो गई। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं दोपहर 3 बजे एकाएक शहर में काली घटाएं घिर आईं। देखते ही देखते अंधेरा छाने लगा और कुछ ही देर में झमाझम बरसात शुरु हुई। जबकि शाम 3.45 बजे तक शहर में एक रस पानी बरसा। मूसलाधार बारिश से सड़कों पर बाले बहने लगे। वहीं घरों से परनाले फूट पड़े। इस दौरान शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। कलक्ट्रेट के सामने अजीत कॉलोनी नेहरू पार्क सेनापति भवन के सामने मेडिकल कॉलेज चौराहा सहित कई स्थानों पर आधा फुट तक पानी बहा। सड़कों पर बहुत ज्यादा पानी की वजह से कई वाहन चालकों के दुपहिया वाहन बंद हो गए। इसके बाद रुक-रुक कर बरसात चलती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी बरसात के समाचार हैं। लोहावट में भी अच्छी बरसात हुई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/342GQjg
0 comments:
Post a Comment