जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा लगातार चल रही है। अध्यक्ष पद पर तीनों प्रमुख छात्रसंघ संगठनों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं अन्य एपेक्स पदों के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने का क्रम लगातार जारी है। इस बीच एनएसयूआइ ने मंगलवार को महासचिव पद पर प्रत्याशी घोषित कर दिया। महासचिव पद पर शुभम देवड़ा को प्रत्याशी बनाया गया हैं। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष दिनेश परिहार ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए अपेक्स के पदों पर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी हनुमान तरड़ को घोषित कर दिया गया था। वहीं अब महासचिव पद पर शुभम देवड़ा को प्रत्याशी बनाया गया हैं। शुभम वाणिज्य संकाय के छात्र हैं। जिलाध्यक्ष परिहार ने बताया कि एनएसयूआइ के पैनल के अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
एआइएसएफ की ओर से सुधीर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ) की ओर से सुधीर विश्नोई को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। फेडरेशन के संचालक द्वारकेश व्यास ने बताया कि शनिवार रात को हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय किया गया। सुधीर एमए पत्रकारिता के छात्र हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HjwL7P
0 comments:
Post a Comment