इस तरह से करें रिटेल बिजनेस तो मिलेगी सफलता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। हर सफल बिजनेसमैन में कुछ चीजें सामान्य होती हैं यानी वे जानते हैं कि भविष्य में बिजनेस की पिक्चर कैसी होगी। साथ ही वे उन चीजों की तह तक पहुंचते हैं, जो बिजनेस को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनका फोकस कस्टमर्स के अनुसार प्रोडक्ट की सेल्स या सर्विस को बेहतर बनाने पर होता है।

यही बात रिटेल बिजनेस में भी होनी चाहिए। देखा जाए तो रिटेल बिजनेस में पॉजिटिव ग्रोथ के लिए आपको एक बिजनेस मॉडल तैयार करना होगा। इसके बाद अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे निकलने के लिए खास रणनीति तैयार करें। इस दौरान मार्केट सर्वे करें।

सेल्स पर फोकस

पिछले कुछ सालों से आपकी इकोनॉमिक ग्रोथ पर क्या प्रभाव पड़ा है, इस पर गौर करना जरूरी है। आपके प्रोडक्ट और सर्विस को मार्केट में क्या रेस्पॉन्स मिल रहा है, इसके लिए एक सर्वे करें। इस दौरान आपके पास फीडबैक आएगा ताकि आप अपनी सेवाओं को और बेहतर बना पाएं। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि अपने प्रोडक्ट को किस तरह से सेल करना है। हमेशा कुछ अलग करने का प्रयास करें।

लोकल रेवन्यू

रिटेल बिजनेस को सबसे पहले लोकलाइज करने पर ध्यान दें। यह बिजनेस की सीधी ग्रोथ बढ़ाता है। इसके लिए आपको क्षेत्र विशेष के डिस्टीब्यूटर्स से कॉन्टेक्ट करना होगा। एक रिटेलर के रूप में आपको ग्राउंड लेवल पर काम करना होगा एवं अपना एक नेटवर्क बनाएं। इससे आपको मार्केट आइडिया भी मिलेगा। इस तरह लोकल रेवन्यू पर ध्यान देकर आप कस्टमर्स के माइंडसेट को समझ सकते हैं और टारगेट ऑडियंस मिलेंगे।

रिसर्च जारी रखें

हर बिजनेस में रिसर्च बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए रिसर्च करने की आदत में कभी बदलाव न लाएं। कंपनियां पहले कस्टमर्स की आवश्यकता को समझती है, उसके बाद प्रोडक्ट को डिजाइन करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30qVzSO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment