जोधपुर। Thar Express Train: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर भारत ने पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस को शुक्रवार को रद्द कर दिया है। रेलवे बोर्ड से मिले निर्देशों के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि रेलवे द्वारा अग्रिम आदेशों तक भगत की कोठी-मुनाबाव भगत की कोठी, जीरो प्वॉइंट थार एक्सप्रेस को किया रद्द किया गया है।
बता दें कि हाल ही में कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने से बौखलाए पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस ट्रेन बंद कर दी थी। जिसके बाद अब भारत ने भी पाकिस्तान को जाने वाली थार एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2z4GdHO
0 comments:
Post a Comment