अनुच्छेद 370 के कारण कश्मीर में लागू नहीं हो पाई 106 योजनाएं: शेखावत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण घाटी में ना सिर्फ आतंकवाद फैला बल्कि पिछले कुछ सालों में 41 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई। भारत सरकार जो भी कानून और योजनाएं बनाती थी वह 370 के कारण कश्मीर के लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी। ऐसी 106 योजनाएं थी जिनका लाभ कश्मीर को नहीं मिल पा रहा था। भारत सरकार वहां जो भी पैसा भेजती थी वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था।

जोधपुर में तीन दिवसीय दौरे पर आए शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 5 साल के आंकड़ों की बात करें तो देश भर में प्रति व्यक्ति 3600 रुपए भारत सरकार ने भेजे हैं। जबकि कश्मीर में यह आंकड़ा 12500 तक है।
पिछले 5 साल में मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण पाकिस्तान विश्व में हाशिए पर खड़ा है। इस बार भी पाकिस्तान ने यूनाइटेड नेशंस के सामने मामला ले जाकर द्विपक्षीय करने की कोशिश की थी। लेकिन यूएन ने इसको खारिज कर दिया। अब पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है। पंजाब से आ रहे पानी में प्रदूषण की समस्या पर उन्होंने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर बीते दिनों कार्रवाई भी हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KpwthC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment