जेएनवीयू: चंद्रयान मिशन में हमारी कॉलेज के 3 वैज्ञानिक शामिल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (jnvu) से संबद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग (mbm engineering college) कॉलेज में गुरुवार से नए छात्र छात्राओं के लिए 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कॉलेज की वर्तमान स्थिति से लेकर कॉलेज के सुनहरे अतीत से अवगत कराया गया। इस साल प्रत्येक 20 छात्र पर एक मेंटर भी नियुक्त किया गया है जो साल भर अपने छात्रों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।

इंडक्शन प्रोग्राम में कॉलेज के डीन प्रो श्रीकांत ओझा ने कहा कि हाल ही में इसरो की ओर से लांच भारत के चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन में कॉलेज के तीन पूर्व छात्र भी शामिल थे। चंद्रयान-2 मिशन की लॉन्चिंग के लाइव कार्यक्रम में टीवी पर दिख रहे इसरो निदेशक के.सिवान के पास बैठे डॉ पीएस गोयल भी एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1968 बैच के छात्र थे जो इलेक्ट्रिकल विभाग से पास आउट करके इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो जय श्री वाजपेयी सहित अन्य सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी संबोधित किया।
प्रोफेसर वाजपेयी ने नए विद्यार्थियों को बताया कि पिछले साल कॉलेज के अधिकांश छात्र-छात्राओं का देश विदेश की करीब 52 कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। औसत सालाना वेतन 5 लाख के पास रहा। सर्वाधिक प्लेसमेंट 29.6 लाख रुपए पर हुआ। 15 दिनों तक इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत सुबह 6.30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक कई इवेंट्स होंगे। शारीरिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुछ प्रतियोगिताएं भी होगी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZkstnH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment