जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार रात तक संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी। इस बार 20 हजार 910 छात्र-छात्राएं अपने मतदान का उपयोग करेंगे जो पिछले साल से 1503 मतदाता कम है। सर्वाधिक मतदाता कमला नेहरु कालेज में हैं जो करीब 22 प्रतिशत हैं। मतदाता सूची रंगीन होगी, जिससे छात्र-छात्राएं आसानी से अपना नाम व फोटो सूची में तलाश कर पाएंगे। संशोधित मतदाता सूची संबंधित संकायों के बाहर चस्पा कर दी जाएगी।
कहां-कितने मतदाता
संकाय --------छात्र --------छात्राएं --------रिसर्च स्कोलर------कुल
विज्ञान --------2447 --------460 --------196------3103
कला --------2942 --------491 --------371------3804
विधि --------1209 --------692 --------20 ------1921
वाणिज्य --------2139 --------594 --------126------2859
सांयकालीन संस्थान - 1896 --------0 --------0------1896
केएन कॉलेज --------0 --------4560 --------0------4560
इंजीनियरिंग --------1965--------760 --------42------2767
कुल -------- 12598 -------- 7557-------- 755----- 20910
कब कितने मतदाता
वर्ष ----------मतदाता
2019-------- 20910
2018 -------- 22413
2017 -------- 20930
2016 -------- 21607
बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से चुनाव कराने का किया प्रयास, सफल नहीं रहा
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने दो साल पहले छात्रसंघ चुनाव में बैलेट पेपर की जगह इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) इस्तेमाल करने के लिए जिला प्रशासन से ईवीएम मांगी, लेकिन प्रशासन ने एक ईवीएम के करीब 1 लाख रुपए मांगकर विवि के पैरों तले जमीन सरका दी। विवि को करीब 250 ईवीएम चाहिए थी, जिसके लिए उसे 2.50 करोड़ का भुगतान करना पड़ता। आखिर विवि ने बैलेट पेपर से ही चुनाव करवाए। पिछले साल फिर से ईवीएम मांगी गई, लेकिन लोकसभा चुनाव का कहकर टाल दिया गया। इस साल विवि ने ईवीएम से तौबा कर ली है। बैलेट पेपर से ही चुनाव होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TPP2yF
0 comments:
Post a Comment