लोहावट (जोधपुर). थाना क्षेत्र के पलीना गांव में पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आए युवकों ने पैसे मांगने पर सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी तथा उसकी जेब से 11 हजार रुपए लेकर मौके से भाग गए। सूचना पर लोहावट पुलिस भी पहुंची।
सेल्समैन ने युवकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। एएसआई कानाराम मेघवाल ने बताया कि करमों की ढाणी चांधन जिला जैसलमेर निवासी व हाल आशापूर्णा फिलिंग स्टेशन रघुनाथपुरा स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन गजेन्द्रसिंह पुत्र भगवानसिंह ने रिपोर्ट दी कि 12 अगस्त रात करीब 10 बजे एक बिना नम्बरी सफेद एसयूवी गाडी में सवार होकर 3-4 लोग आए तथा उसे डीजल भरने को कहा।
उनमें भींयासर निवासी सुनील पुत्र सोहनलाल विश्नोई गाड़ी से उतरकर टंकी का ढक्कन खोला फिर पीछे वाला गेट भी खोला तो उसने टंकी व गाड़ी के पीछे रखे 2 जरीकन भर दिए। वह लोग जब रवाना होने लगे तो उसने डीजल के 6700 रुपए मांगे तो उन्होंने पिस्टल निकालकर तान दी। फिर उसकी जेब में रखे 11 हजार रुपए झपट कर छीन लिए।
उसके चिल्लाने पर सेल्समैन बाबूसिंह व लोग आए तथा बोलेरो कैम्पर से पीछा करने पर वह लोग पलीना साथरी रड़कापुरा की तरफ भाग गए। उनके द्वारा पता करने पर सुनील के साथ भोजासर निवासी मांगीलाल पुत्र मालाराम सारण व अन्य लोग साथ थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YQPORA
0 comments:
Post a Comment