जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : सुबह 11 बजे तक हुआ 30 प्रतिशत मतदान, धूप बढऩे से धीमी पड़ी वोटिंग की रफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : अरविंद सिंह राजपुरोहित/जोधपुर. जेएनवीयू में छात्रसंघ चुनावों की रफ्तार धूप बढऩे के चलते अब धीमी दिखने लगी है। सुबह 10 बजे तक विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जो सुबह 11 बजे तक धीमा पड़ता नजर आया। हालांकि विभिन्न संकायों के बाहर वोट्र्स की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। मतदान प्रक्रिया के तीसरे घंटे में सर्वाधिक वोटिंग एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक कुल 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

तीसरे घंटे में वोटिंग प्रतिशत

कला संकाय = 28.90
विज्ञान संकाय = 38.32
वाणिज्य संकाय = 20.27
विधि संकाय = 20.83
इंजीनियरिंग कॉलेज = 48.4
केएन कॉलेज = 26.64
सांयकालीन संकाय = 29.64

कुल = 30.52

प्रत्याशियों ने किया वोट
छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद की रेस में एनएसयूआई प्रत्याशी हनुमान तरड़ ने वोट डाला। वहीं एसएफआई की ओर से प्रत्याशी अजय सिंह टाक ने भी अपना वोट डाल दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी ने भी अपना वोट डाल दिया है। इसी तरह विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की ओर से भी वोट डालने का सिलसिला शुरू हो चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33ZGjP8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment