रैन बसेरे के बाहर एक दर्जन महिलाओं को खुले में गुजारनी पड़ी रात !

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़ सिटी (जोधपुर). नगरपालिका की ओर से पुराने बस स्टैंड परिसर पर संचालित रैन बसेरा में जगह नहीं देने पर रविवार रात करीब एक दर्जन महिलाओं को सडक़ पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी।

 

रविवार देर शाम सोजत से एक दर्जन महिलाएं पीपाड़ पहुंची थी और रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरे पर गईं। लेकिन रैन बसेरा ठेकेदार ने उन महिलाओं को रैन बसेरे में रहने के लिए स्पष्ट मना कर दिया। जब इस संबंध में ठेकेदार से बात की तो उन्होंने उन महिलाओं पर मांस पकाने एवं रैन बसेरा में गंदगी फैलाने के आरोप लगाए।

 

जब इसकी जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि एक दर्जन महिलाएं रैन बसेरे के बाहर बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे सडक़ पर सो रही थीं। उनमें से कुछ महिलाएं बैठी पहरा भी दे रही थीं। रैन बसेरे में ठेकेदार द्वारा लगाए गए कर्मचारी को जगाने का प्रयास किया तो करीब 15 मिनट तक लगातार फाटक बजाने पर कर्मचारी नींद से उठ कर बाहर आया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZiPRSH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment