जोधपुर के मंगल प्रभात लोढ़ा संभालेंगे मुंबई भाजपा का पदभार, आयोजित होगा नव संकल्प सम्मेलन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/मुंबई. मुंबई प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष जोधपुर मूल के मंगल प्रभात लोढ़ा शुक्रवार को अपना पदभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस , प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की उपस्थिति में मुंबई भाजपा के दादर स्थित वसंत स्मृति भवन कार्यालय में दोपहर 1 बजे लोढ़ा पदभार संभालेंगे। इस मौके पर यहां कार्यक्रम ‘नव संकल्प सम्मेलन’ के रूप में आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व नगरसेवकों के साथ ही मुंबई भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी होंगे।

‘नव संकल्प सम्मेलन’ के रूप में आयोजित करने की पृष्ठभूमि में भावना यही है कि पार्टी कार्यकर्ता इस समारोह से जीत का नया संकल्प लेकर निकलें और अगले विधानसभा चुनाव में समस्त मुंबई में बीजेपी को भारी बहुमत से जिताएं। उल्लेखनीय है कि लोढ़ा मूलत: राजस्थान के जोधपुर से हैं। इनके पिता गुमानमल लोढ़ा उच्च न्यायालय के जज थे और पाली संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद भी रहे।

सदस्यता अभियान को लेकर मण्डलवार नियुक्तियां
जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने सदस्यता अभियान के तहत मण्डलवार जिम्मेदारी दी हैं। बिलाडा विधानसभा के मण्डल बिलाड़ा दक्षिण देहात सुनील शर्मा, डांगियावास मण्डल रमेश बिश्नोई, बिलाड़ा शहर में किशोर मेघवाल, बिलाडा उत्तर में सज्जनसिंह, पीपाड़ शहर में संजय अरोड़ा, पीपाड़ देहात में नंदकिशोर टाक को जिम्मेदारी दी है। भोपालगढ़ मंडल में भैराराम सारण, बावड़ी में चन्दनसिंह, बनाड़ में ओमाराम पिंडेल, आसोप में रामविलास, रतकुडिय़ा में श्रवण गोलियां, लूनी विधानसभा के मण्डल कुड़ी में अरविंद बर्रा, लूनी मंडल में भंवरलाल दहिया, कैरु में रामस्वरूप सोलंकी, झ्ंावर में पुखराज गौड़ को जिम्मेदारी दी है। ओसिया विधानसभा के मण्डल ओसियां में दिलीप सोनी, मथानिया में भोपालसिंह चारण, धनारी में हनुमान आंसू, थोब में ज्योति जानी, तिवरी में भंवरसिंह को जिम्मेदारी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JGyRAg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment