जैतसर में सरकारी नलकूप पर चोरों का चौथी बार धावा, पुलिस बेबस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सेतरावा (जोधपुर) . क्षेत्र में सरकारी सम्पति से हाथ साफ करना चोरों को रास आने लगा है। उनके हौसलों का आलम यह है कि उन्हें अब पुलिस का कोई भय ही नहीं हैं। यहीं नहीं एक स्थान से चार-चार बार चोरी कर रहे हैं लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई हैं।

 

 

मामला सेतरावा कस्बे के निकटवर्ती गांव जैतसर का है। जैतसर ग्राम पंचायत में जनता जल योजना के तहत नलकूप संख्या 2 संचालित है। सेतरावा-सोमेसर सडक़ स्थित इस नलकूप से केबल व स्टार्टर चोरी की लगातार चौथी बार चोरी होने की वारदात सोमवार रात को हो गई।

 

 

सोमवार मध्य रात्रि को सडक़ किनारे स्थित इस सरकारी नलकूप से अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना का पता मंगलवार सुबह लगा, जब पंप चालक दीपसिंह पेयजल सप्लाई शुरू करने वहां पहुंचे तो केबल व बॉक्स में लगे स्टार्टर कट आउटर आदि विद्युत सामान चोरी मिला। इस नलकूप को पिछले वर्षों में 3 बार चोर निशाना बना चुके हैं। पुलिस द्वारा चोरों का पता लगाने में विफल रहने पर उन्होंने इस नलकूप से सामान चुराकर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया।

 

 

मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासी पहुंचे, पुलिस को इतला दी। इस संबंध में पंप चालक दीपसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी जैतसर द्वारा देचू पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

 

 

एक सप्ताह में दूसरी वारदात

सेतरावा क्षेत्र में गत एक सप्ताह में सरकारी नलकूपों से चोरी की यह दूसरी घटना हैं। इससे पूर्व 9 जुलाई रात सोलंकियातला गांव स्थित रावतडिय़ा थान के पास ओरण में संचालित जेजेवाई नलकूप से चोर ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी कर ले गए। वहीं पास के एक नलकूप से भी तार तोडऩे के प्रयास किए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YTAeAB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment