आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. प्रदेश के आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आयुष काउंसलिंग बोर्ड बनाया गया है। बोर्ड की ओर से नीट के स्कोर के आधार पर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाएगा।

राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में आयुर्वेद, होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सा पद्धति के 28 कॉलेज हैं। इस बार केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान करने के बाद इनमें सीटों का इजाफा हुआ है। काउंसलिंग के जरिए बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक, बैचलर ऑफ होम्योपैथिक और बैचलर ऑफ यूनानी के पाठ्यक्रम में करीब 2 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस बार जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया अलग से केंद्र सरकार की ओर से संपन्न की जाएगी। पहले इस संस्थान में राज्य काउंसलिंग बोर्ड द्वारा ही प्रवेश दिया जाता था।

 

आयुर्वेद विवि में यूजी की 125 व पीजी की 66 सीटों पर प्रवेश मंजूरी
केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आयुर्वेद में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 125 और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए 66 सीटों पर प्रवेश को मंजूरी दे दी है। आयुष मंत्रालय की टीम की ओर से कुछ समय पहले कॉलेज में वार्षिक निरीक्षण किया गया था। कॉलेज में शिक्षकों की कमी है इसलिए कुछ शर्तों के साथ प्रवेश को मंजूरी दी गई है। कॉलेज में स्नातकोत्तर 11 विभागों में होता है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XI6LMV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment