सोशल मीडिया पर युवती से मित्रता करना पड़ा भारी, अलवर से मिलने आए युवक की पिटाई कर लूटा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट के मार्फत युवती से मित्रता एक युवक को भारी पड़ गई। युवती ने बातों के जाल में फसा युवक को अलवर से जोधपुर के लूणावास कलां बुलाया, जहां पांच युवकों ने मारपीट कर वीडियो बनाया और पचास हजार रुपए मांगे और दो एटीएम कार्ड, मोबाइल, आधार कार्ड व चार हजार रुपए लूट लिए। झंवर थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर मोबाइल नम्बर के आधार पर तलाश शुरू की है।

जोधपुर क्राइम फाइल : अस्पताल में चाकू लेकर घूमता नकबजन गिरफ्तार, अपराध जगत की पढ़े ये घटनाएं

थानाधिकारी श्रवण कुमार के अनुसार अलवर जिले में जाहर खेड़ा निवासी सोनू पुत्र घनश्याम नट का दस-बारह दिन पहले सोशल मीडिया पर युवती से सम्पर्क हुआ। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। युवती ने उसे बुधवार को जोधपुर बुलाया और लूणावास कलां पहुंचने का आग्रह किया। युवक बस से लूणावास कल्ला पहुंच गया, जहां उसे बस स्टैण्ड के सामने कच्चे मार्ग पर स्थित कमरे में पहुंचने को कहा गया।

भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह की जमानत याचिका खारिज, भेजा जेल, छह दिन से फरार चल रहा उप निरीक्षक

झांसे में आकर सोनू कच्चे मार्ग पर आगे बढ़ा, लेकिन सिर्फ झाडिय़ां ही थी। इतने में मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवती से मिलने के लिए गांव पहुंचने का उलाहना देकर उसे धमकाने लगे। तब तक एक बाइक पर तीन युवक और वहां आए और सोनू को डराया-धमकाया, उसका वीडियो भी बना लिया और पचास हजार रुपए मांगे।

जोधपुर में कार्रवाई के बावजूद अब भी चल रहे हैं झोलाछाप के क्लीनिक , जमकर कर रहे कमाई

सोनू ने रुपए देने में असमर्थता जताई तो युवकों ने जबरन उससे दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल व चार हजार रुपए लूटे और भाग निकले। लुटेरों के भागने पर सोनू किसी तरह गांव पहुंचा। फिर वह झंवर थाने जाकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई।

कहीं बूचडख़ानों के लिए तो नहीं हो रही श्वानों की तस्करी, एफआइआर दर्ज होने के बीस दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

झांसे में लेने वाला युवक या युवती?

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के मार्फत जान-पहचान के बाद सोनू से मोबाइल पर बात करने वाली युवती की बजाय युवक भी हो सकता है। पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर जांच शुरू की है। मोबाइल बंद होने से पुलिस जांच में बाधा आ रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JbJ4Dq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment