जोधपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की सीनियर सैकण्डरी आट्र्स परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परिणाम घोषित होने को लेकर विद्यार्थी दिल थाम कर बैठे हैं। स्टूडेंट्स, उनके पेरेंट्स, टीचर्स और हैड ऑफ इंस्टीट्यूशंस की नजरें वेबसाइट पर जमी हुई हैं। यह परिणाम बुधवार शाम 4 बजे घोषित होने वाला है। पत्रिका ने खास आपके लिए यह व्यवस्था की है। वेबसाइट्स बहुत हैं, लेकिन परिणाम आप पत्रिका की वेबसाइट www.results.patrika .com और Bser RajResults.Nic.In पर देख सकते हैं, जिसमें आप जान सकते हैं कि सीनियर सैकण्डरी आट्र्स में कितने परीक्षार्थी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस वेबसाइट पर आपके लिए यह जानना आसान है कि किस परीक्षार्थी के कितने प्रतिशत अंक आए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WePES9
0 comments:
Post a Comment