Jodhpur Lok Sabha Election Result Live : आज इवीएम से निकलेगा जोधपुर का सांसद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. जिसका सभी को इस घड़ी का बेसब्री से था इंतजार, वो घड़ीे आ गई है, हर तरफ लगेगी रिजल्ट जानने वालों की कतार। जोधपुर संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम अब से कुछ घंटों बाद आपके सामने आ जाएगा। अब से कुछ घंटों बाद मतगणना पूरी होने पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से जोधपुर का सांसद निकलेगा।

चुनाव की मतणगना का दिन

राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को जिज्ञासा है कि आखिर चुनाव परिणाम कब आएगा और कितने बजे होगा फैसला। आज लोकसभा चुनाव की मतणगना का दिन है। हम आपको बता दें कि जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जोधपुर संसदीय क्षेत्र में मतणगना के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं । जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॅालेज में मतगणना दल जुट रहे हैं। पुलिस और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

रखें नजर patrika.com jodhpur पर

आपको पत्रिका की वेबसाइट पर जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की मतणगना के परिणाम से जुड़ी पल पल की खबर मिलती रहेगी। इसलिए कहीं नहीं जाइएगा। देखते रहिए अपने मोबाइल पर हमारी वेबसाइट पर। यानी बने रहिए patrika.com jodhpur पर।

 

राउंड दर राउंड रखें नजर

हम आपको बताएंगे कि राउंड दर राउंड में कौन है आगे और कौन है पीछे। सारे राउंड खत्म होने पर हो जाएगा जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की किस्मत का फैसला।

एेसा था मतदान के दिन माहौल

जोधपुर में मतदान के दिन लोगों ने उत्साह से मतदान किया था। लोकतंत्र के उत्सव में लोगों के उत्साह के आगे तल्ख गर्मी हार गई थी। तब 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने 68.04 फीसदी मतदान किया था।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/30AB1b4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment