Jodhpur Lok Sabha chunav Result 2019: शुरुआती रूझानों में पिछड़ रहे मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत, गजेंद्र 53897 आगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर मतगणना का प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रूझानों में सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त बना रखी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव 53897 से पिछड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत को 191968 वोट मिले है। कांग्रेस वैभव गहलोत 137226 वोट मिले है। गजेंद्र सिंह शेखावत सात विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 6 राउंड में लगातार बढ़त लिए हुए। पहली बार वैभव गहलोत ने तीसरे राउंड में शहर विधानसभा में 258 वोट से बढ़त ली।

जबकि वैभव गहलोत 90147 मत प्राप्त हुए है। वहीं सरदारपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओ ने जयकारे के नारे लगाए।

उधर, भाजपा उम्मीदवार गजेंद्रसिंह शेखावत अपनी जीत के लिए महादेव की शरण में जा पहुंचे हैं। शेखावत भीतरी शहर के चांदपोल के बाहर स्थित प्राचीन रामेश्वर सिद्ध पीठ धाम मे दुग्धाभिषेक कर अपनी जीत की मन्नत मांग रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को झटका
राजस्थान में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 2014 का परिणाम दोहराती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, प्रदेश की कुल 25 सीटों में से 24 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। वहीं एक पर आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल बढ़त बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 25 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की पूरी की पूरी 25 सीटें जीतीं थी। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 19 लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 25 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। लोकसभा चुनाव परिणाम से साफ हो जाएगा कि मंत्रियों की अपने क्षेत्र में कितनी पकड़ है। सभी मंत्रियों के सामने अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों को बढ़त दिलवाने की चुनौती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WpfG50
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment