शादी के बाद सर्च कर रहे हैं Honeymoon डेस्टिनेशन तो पढ़े ये खबर, यादगार बन जाएगी आपकी यात्रा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अरविंद सिंह राजपुरोहित/जोधपुर. हनीमून का नाम आते ही शिमला, कुल्लू, मनाली का नाम जेहन में उभर आता है। हर कोई अपना हनीमून यहीं मनाना चाहता है, लेकिन इन सबसे परे भी कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो आपके हनीमून को खास बना सकते हैं। जहां जाकर आप प्रकृति के सौंदर्य को निहार सकते हैं तो नदियों की कल-कल भी सुन सकते हैं। कहीं पहाड़ों की हरी-भरी वादियों की महक ले सकते हैं तो कहीं रोमांचकारी अनुभव। ऐसे में यदि इस समर में आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये जगह आपके प्यार को दुगुना बना सकती है।

1. कुर्ग - दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड

यदि आप प्राकृतिक सुंदरता व रोमांचकारी जगहों पर जाने व हरे-भरे वातावरण के बीच घूमने का शौक रखते हैं तो कर्नाटक राज्य का कुर्ग जिसे कोड़ागु भी कहा जाता है, नए हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे कपल्स के लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। यहां की खूबसूरती, रोमांचित कर देने वाली जगहों की वजह से ही इसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यह भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक है। यहां सूर्यास्त के समय का नजारा बहुत ही खास होता है। चारों ओर से रहस्यमयी पहाड़ों व हरियाली से घिरा कुर्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर झरने, पार्क, दूर-दूर तक फैले हरे-भरे जंगल, कॉफी के बागान आपके सफर को न सिर्फ मजेदार बना सकते हैं, बल्कि यादगार भी बनाएंगे। ऐसे में आप भी इस समर वैकेशन में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कुर्ग घूमने का पूर्ण तरीके से आनंद लेने के लिए तीन से चार दिन लगते हैं। यह बेंगलूरु से 260 किमी की दूरी पर स्थित है।

2. औली-उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड
बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच रहकर हनीमून मनाने की यदि आप प्लानिंग करना चाहते हैं तो उत्तराखंड में हिमालय की वादियों के बीच स्थित औली एक बेहतर विकल्प है। सर्दियों में जहां यह पूरी तरह बर्फ से ढक जाता है, तो वहीं गर्मी में यहां की बर्फ से घिरी हुई चोटियां इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती है। यहां के लोग इसे उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। यहां प्रमुख तौर पर स्कीइंग व केबल कार राइड का अनुभव सफर को मजेदार बना सकता है। गर्मी में यहां का तापमान 15 से 20 डिग्री रहता है। इसके अलावा यहां नंदादेवी, मान पर्वत तथा कामत पर्वत श्रंखला के विहंगम दृश्य आप देख सकते हैं। इसके अलावा 3 किमी की दूरी पर स्थित गुर्सो बुग्याल आकर आप चारों और कोनिफर और ओक के जंगल देख सकते हैं। औली तक पहुंचने के लिए काठगोदाम या ऋषिकेश होकर जा सकते हैं। ऋषिकेश से लगभग 268 किमी की दूरी पर स्थित है।

3. अलाप्पुझा

यदि आपको घूमने के साथ ही फोटोग्राफी का भी शौक है तो यह जगह आपके लिए ही है। दक्षिण भारत के केरल में स्थित अलाप्पुझा अपने खूबसूरत नौका दौड़, बैकवॉटर, समुद्री तटों एवं साइट सीन की वजह से जाना जाता है। यह जगह पूर्व के वेनिस के रूप में भी जानी जाती है। यदि आपको भी समुंद्र की लहरों के बीच घूमने का आनंद लेना है तो यहां हाउसबोट क्रूज में आप समुंद्र के अंदर घूमने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा समीप में ही का कुट्टानाड, कृष्णापुराम पैलेस, एलेप्पी बीच, करुमड़ी, मारारी बीच आदि घूमकर अपने प्यार भरे पलों को बीता सकते हैं। यह शहर कोच्चि से 53 किमी दूरी पर स्थित है।

4. अंडमान निकोबार
यदि आपको आइसलैंड जैसी जगहों पर घूमना पसंद है तो अंडमान निकोबार आपके लिए ही है। बंगाल की खाड़ी में स्थित व हिंद महासागर की जल सीमा से सटा अंडमान निकोबार एक बेहद ही खुबसूरत द्वीप है। यह भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तटों के लिए भी जाना जाता है। समुंद्र की लहरों के बीच यहां आकर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां सफेद बालू वाले सुंदर समुंद्र तट है। समीप में किनारे पर लगे नारियल के पेड़ इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं।

5. पचमढ़ी-सतपुड़ा की रानी
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढी राज्य के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 1100 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को यहां के ऐतिहासिक व रहस्यम स्थान के साथ ही घने जंगलों के चलते जाना जाता है। गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में कपल्स अपने प्यार भरे पलों को साझा करने के लिए आते हैं। यहां पर रजत प्रपट नामक झरना है। 106 फीट ऊंचा झरना जब गिरता है तो नजारा देखने लायक होता है। इसके अलावा यहां बी फॉल, पांडव की गुफाएं, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव, 1330 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौरागढ़ मंदिर व अफसरा झरना पर्यटकों को रोमांचित किए बगैर नहीं रहता है। घने जंगलों व पहाड़ों के चलते इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यह जगह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां से लगभग सौ किमी की दूरी पर स्थित पातालकोट है। यहां पहाडिय़ों में 1700 फीट नीचे की जगह तिलिस्म का अहसास कराती है। यहां सूर्य की किरण बहुत देर से पहुंचती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2JngCkA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment