CM गहलोत के गृहक्षेत्र से आई हैवानियत से भरी खबर, मां बेटी को गाड़ी से कुचला, बेटी की मौत, मां गंभीर घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। अलवर के थानागाजी में महिला के साथ हुई दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरूवार को जोधपुर से एक और हैवनियत की हद को पार करती खबर आ गई। अब सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर जिले के तिंवरी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते मां-बेटी पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना में बेटी की मौत हो गई। वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। घायल मां का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही पक्षों में कुछ समय पहले भी विवाद हो गया था। ऐसे में तनाव का माहौल तब से ही बना हुआ था। हालांकि बता दें कि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रंजिश जमीनी विवाद या फिर किसी अन्य कारण से है।

 

 

घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, बालेसर की इस घटना से फैली सनसनी

वहीं जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के चिड़वाई गांव में बीती रात्रि को एक युवक की गला रेतकर हत्या की। पुलिस ने बताया कि खुडियाला चुड़वाई गांव में बीती रात्रि को अज्ञात ने घर में सो रहे गिरधारी राम मेघवाल पुत्र पुसाराम उम्र 40 वर्ष की गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना उनकी पत्नी को लगने पर उसने चिल्ला कर अन्य पड़ोसियों को बुलाया। तब तक हमलावर रात्रि में ही गायब हो चुका था। घटना की सूचना पर ग्रामीण इक_ा हुए और पुलिस को सूचना दी। बालेसर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़, डीवाईएसपी समर्था राम पटेल, एडिशनल पुलिस अधीक्षक जोधपुर सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक का शव जोधपुर एमडीएम अस्पताल में रखवाया गया है। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। एमडीएम अस्पताल एवं मृतक के गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। लोगों में हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर रोष व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wx8ctB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment