आज अमृतम् जलम् अभियान के तहत राणीसर तालाब पर जुटे स्वयंसेवकों ने घाट पर भारी मात्रा में जमा मिट्टी, कचरे, पॉलीथीन, झाडिय़ों को हटाया और कचरे को तगारियों में भरकर ट्रैक्टरों में डाला। फिर घास के निकट फर्श पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई। उसके बाद तालाब के अन्दर उतरे स्वयंसेवकों ने भारी मात्रा में गंदगी, मिट्टी के टूटे बर्तनों, कपड़ों व पॉलीथीन के कचरे को बाहर निकाला गया। सफाई के बाद राणीसर तालाब का प्राकृतिक सौन्दर्य नजर आया।
इन्होंने बहाई श्रम की बंूदें-
श्रमदान में नगरपालिका अध्यक्ष कमला थानवी, व्यापार संघ अध्यक्ष राधाकिशन थानवी, जेआरएस फाउण्डेशन के संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा, मंदिर पुजारी लूणकरण व्यास, मुरारीलाल थानवी, सम्पत चाण्डा, रामदयाल थानवी, रमणलाल बोहरा, नीलम जैन, श्यामलाल माली, रमेश थानवी, राजेन्द्र कुमावत, दिलीप शर्मा, लक्ष्मणङ्क्षसह गौड़, भरत शर्मा, कमल शर्मा, महेश गुचिया, शिवगिरी गोस्वामी, सचिन जैन, रवि शर्मा, दर्पण शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, मनु, सुशीला, लीला, सीमा, अभिषेक कुमावत, नगरपालिका के जयप्रकाश रंगा, शिवकुमार थानवी, गिरधारी, जितेन्द्र, अशोक, मुकेश, पप्पू, सीता, सुआ, अंगूरदास, रमकू, शिवा, अजय आदि ने सहयोग किया।
तालाब के संरक्षण की उठी मांग-
श्रमदान के दौरान प्रबुद्धजनों ने प्राचीन राणीसर तालाब के संरक्षण की मांग की तथा लोगों ने कहा कि तालाब में पानी की आवक सुचारू रखने के लिए आगोर भूमि का संरक्षण जरूरी है। साथ ही तालाब की सफाई व मरम्मत के साथ नियमित देखरेख होनी चाहिए।
----------------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HpAKA9
0 comments:
Post a Comment