वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक भंवर बलाई का निधन, अंतिम यात्रा में सीएम गहलोत भी होंगे शरीक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भंवर बलाई ( Former MLA BHANWAR BALAI ) का शुक्रवार रात साढे दस बजे निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार दोपहर 3 बजे सूरसागर स्थित निवास से सूरसागर बाइपास स्थित स्वर्गाश्रम जाएगी।
बलाई मधुमेह रोग व ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त थे। पिछले कुछ दिनों से एम्स में डायलिसिस पर भी रहे। रात को अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें एमडीएम अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलाई अपने पीछे पत्नी पूर्व जिला प्रमुख दुर्गा देवी, पुत्र पूर्व पार्षद अरुण बलाई, अनिल बलाई व पुत्री मंजू बलाई सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी ने गहरा दुख जताया। बलाई 1998 से 2003 तक सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। अंसारी ने बताया कि शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री गहलोत भी शरीक होंगे।

 

इधर, फॉल्ट दुरुस्त करने जा रहे डिस्कॉम हेल्पर की मौत
जोधपुर. शहर में तेज आंधी के दौरान विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने की शिकायतों को दुरुस्त करने जाने के दौरान बनाड़ रोड पर कालवी प्याऊ के पास अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल सवार डिस्कॉम के एक हेल्पर (सहायक) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य हेल्पर घायल हो गया।

रातानाडा थाना पुलिस के अनुसार दौसा में मानपुर थानान्तर्गत मुडिया खेड़ा निवासी लखनलाल पुत्र रमेशचंद मीणा जोधपुर डिस्कॉम में हेल्पर था। आंधी में विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने की शिकायतें मिलने पर वह साथी हेल्पर योगेश के साथ गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल पर बनाड़ रोड की तरफ जा रहा था। कालवी प्याऊ के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों नीचे गिर गए और उन्हें गम्भीर चोट आई। आस-पास के लोगों ने दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में लखनलाल की मृत्यु हो गई। जबकि पांव में फ्रैक्चर के चलते योगेश अस्पताल में भर्ती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WdAdtl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment