सांसद गजेंद्र सिंह को मिला जल शक्ति मंत्रालय, अभी तक तय नहीं हुआ है मंत्रालय का ढांचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आगाज हो चुका है। मोदी सहित 58 सांसदों ने गुरुवार को मंत्रीपद की शपथ ग्रहण की है। इसमें जोधपुर से सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत भी एक हैं। इन्हें शुक्रवार को जल शक्ति मंत्रालय सौंपा गया है। पूर्व में वह कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री के पद पर थे। यह पद इस बार बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद कैलाश चौधरी को सौंपा गया है। शेखावत के मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने को लेकर जहां जोधपुर को विकास की खासी उम्मीदें हैं। वहीं समर्थकों में बहुत उत्साह है।

जानकारों का कहना है कि जल शक्ति मंत्रालय पहली बार बनाया गया है। शेखावत उसके पहले केबिनेट मंत्री हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अप्रैल में पीएम मोदी ने कहा था नई सरकार का गठन होते ही जल शक्ति मंत्रालय बनाया जाएगा। यह मंत्रालय शहरों में स्वच्छ जल वितरण और इससे जुड़े मसलों को देखेगा। हालांकि अभी मंत्रालय का ढांचा तय होना है।

राजस्थान के सांसदों को ये मिले विभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में शामिल सांसदों को पोर्टफोलियो का वितरण कर दिया है। इसके तहत राजस्थान से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। वहीं राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है। इसी तरह से बीकानेर से सांसद अर्जुनराम मेघवाल को संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग व सार्वजनिक निगम राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष गंगवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय, श्रीपद नाइक आयुष मंत्रालय, जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर विकास, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय और किरण रिजिजू को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

मंत्रियों के पोर्टफोलियो

- अमित शाह : गृह मंत्री
- राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्री बने
- निर्मला सीतारमण : वित्त मंत्री
- एस जयशंकर : विदेश मंत्री
- रविशंकर प्रसाद : कानून मंत्रालय
- स्मृति ईरानी : महिला एवं बाल विकास
- नितिन गडकरी : राजमार्ग, परिवहन, एमएसएमई
- पीयूष गोयल : रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
- प्रकाश जावड़ेकर : सूचना प्रसारण, वन पर्यावरण
- हरसिमरत कौर : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
- नरेन्द्र सिंह तोमर : कृषि
- थावरचंद गहलोत : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- रमेश पोखरियाल निशंक : मानव संसाधन विकास
- अर्जुन मुंडा : आदिवासी कल्याण
- डॉ हर्षवर्धन : स्वास्थ्य एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री
- महेन्द्र नाथ पांडेय : कौशल विकास
- प्रह्लाद जोशी : संसदीय कार्य, कोयला एवं खान
- मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक कार्य
- धर्मेन्द्र प्रधान : पेट्रोलियम एवं इस्पात
- रामविलास पासवान : खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
- डीवी सदानंद गौड़ा : रसायन एवं उवर्रक मंत्र



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W2cOaj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment