धनारी गांव के पास हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से दो चचेरे भाइयों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले के खेड़ापा थानान्तर्गत धनारी गांव के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रैक्टर चालक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों का दम टूट गया। धनारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में बुधवार को पोस्टमार्टम किया।

एएसआई कुंभगिरी के अनुसार मैलाणा गांव निवासी किशनाराम (20) पुत्र खुमाराम मेघवाल व चचेरा भाई सूरजाराम (22) पुत्र जोराराम मेघवाल मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल पर धनारी स्थित ननिहाल जा रहे थे। धनारी गांव के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। दोनों नीचे गिर गए और सिर में गम्भीर चोट आई। काफी खून बहने से दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

बाद में शव धनारी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां के चिकित्सक ने शव जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाने और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मोर्चरी पहुंचने का विश्वास दिलाया। पुलिस ने देर रात दोनों शव एमजीएच मोर्चरी में रखवा दिए, जहां बुधवार सुबह धनारी के सरकारी अस्पताल के डॉ अमित ने पोस्टमार्टम किए और शव परिजन को सौंपे। मृतक के चाचा सोहनराम की तरफ से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HkDui4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment