मोहल्ले वालों ने भी नहीं दिया साथ, पिता के बूथ पर भी पिछड़े सीएम गहलोत के बेटे वैभव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) का बचपन जहां गुजरा, जिस महामंदिर क्षेत्र में उनका पुश्तैनी घर है, वहां के लोगों ने भी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019 ) में उनका पूरा साथ नहीं दिया। जिस बूथ पर गहलोत ( Jodhpur Lok Sabha Seat ) ने वोट दिया, वहां कांग्रेस 300 से ज्यादा वोटों से पीछे रही। जबकि 4 माह पहले विधानसभा चुनाव में गहलोत ने जिस बूथ पर वोट दिया, वहां कांग्रेस को 150 वोटों से बढ़त मिली थी। उसी वर्धमान जैन स्कूल में लगने वाले अन्य बूथ पर भी कांग्रेस ने बढ़त ली थी लेकिन इस बार हालात कुछ अलग रहे। कांग्रेस के कुछ विधायकों के बूथ पर भी पार्टी की स्थिति खराब रही। कुछ विधायकों व प्रत्याशियों के बूथ पर पार्टी को सम्मानजनक वोट मिले।


ये नेता ‘घर’ में भी नहीं दिखा पाए अपना ‘वैभव’ ( Rajasthan Lok sabha election Result 2019 )
- महेन्द्र विश्नोई : लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई ने अपना वोट लूणी विस क्षेत्र के भाग संख्या 257 में दिया। यहां भाजपा को 816, कांग्रेस को 166 वोट मिले।
- महेश व्यास : फलोदी से कांगे्रस प्रत्याशी रहे महेश व्यास का वोट फलोदी विस क्षेत्र के भाग संख्या 213 में पड़ा। यहां भाजपा को 648, कांग्रेस को 174 वोट मिले।
- सीएम अशोक गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित उनके पुत्र ( VAIBHAV GEHLOT ) और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव का वोट सरदारपुरा विस क्षेत्र के भाग संख्या 107 में पड़ा। यहां भाजपा को 605, कांग्रेस को 2 66 वोट मिले।

 

25 में से 2 ही बचा सके अपने क्षेत्र
राज्य में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, 13 केबिनेट सहित 25 मंत्री हैं। लेकिन केवल दौसा लोकसभा क्षेत्र के सिकराय में ममता भूपेश और धौलपुर-करौली लोकसभा क्षेत्र के सपोटरा में रमेश मीणा भाजपा के मुकाबले पार्टी को बढ़त दिला पाए।

(जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, सूरसागर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अयूब खान, शेरगढ़ विधायक मीनाकंवर, लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई ने पार्टी की लाज रखी। इनके बूथों पर कांग्रेस को बढ़त मिली)

 

भाजपा नेताओं की स्थिति
- विधायक पब्बाराम के बूथ पर भाजपा 288 वोटों से आगे रही।
- सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के बूथ पर भाजपा 401 वोट से आगे रही।
- अन्य प्रत्याशियों के बूथों पर भी भाजपा आगे रही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WjmcKR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment