मदर्स डे पर मासूमों के सिर से उठ गया मां का साया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

शेरगढ़.जहां एक तरफ रविवार को सभी मदर्स डे मना रहे थे, उसी रात को विकराल आग ने चार मासूमों की मां को हमेशा के लिए छीन लिया। खिरजा आशा ग्राम पंचायत के तालरिया मेघवालों की ढाणी में लक्ष्मी देवी अपने चार मासूमों हवा, घम्माराम, मिर्गी व नेतू के साथ रहती थी। दो वर्ष पूर्व लक्ष्मी देवी के पति बीजा राम का टीबी की बीमारी से निधन हो गया था। पूरे परिवार का जिम्मा इनके ऊपर था। नरेगा में कार्य करके तथा मजदूरी करके मासूमों का पेट पालती रही। रविवार को सभी ढाणियां वाले एक किमी दूर किसी शादी समारोह में गए हुए थे। उनके साथ लक्ष्मी देवी के चारों बच्चे भी गए हुए थे। वो घर में अकेली थी। रात को करीब साढे़ दस बजे पड़ोसी रावल राम लघु शंका करने के लिए उठा तो लक्ष्मी देवी के रहवासी कच्चे झौंपे में आग की लपटें देखी। उसने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग ने विकराल रूप ले लिया था। रावल राम ने मोबाइल पर सभी को सूचना दी ,वे पहुंचे तब तक दो रहवासी झौंपे जल कर राख हो गए थे और लक्ष्मीदेवी भी जिन्दा जल गई थी। सूचना मिलने पर थानाधिकारी भवानी ङ्क्षसह मय जाप्ता पहुंचे तथा शव को शेरगढ़ मोर्चरी में रखवाया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। बच्चों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस में मृतका के देवर मूलराम पुत्र रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी । पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शरु की है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vVKwUc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment