जोधपुर।
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों ने जहां यह जाहिर कर दिया है कि देश में मोदी लहर बरकरार है। राजस्थान में राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले
सीएम अशोक गहलोत खुद अपने ही गढ़ में अपना वैभव नहीं बचा सके। जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस राजस्थान में मिशन 25 को हासिल करने में लगी हुई थी लेकिन गुरुवार को आये चुनावी नतीजों ने कांग्रेस को पूरी तरह फेल कर दिया है।
गजेंद्र सिंह शेखावत के सिर सजा जीत का सहरा
आंकड़ों के अनुसार करीब ढाई लाख मतों से शेखावत कांग्रेस प्रत्याशी वैभव को पछाड़ते हुए आगे निकल चुके हैं। 19 राउंड्स संपन्न होने के बाद साफ हो रही इस तस्वीर में गजेंद्रसिंह के खेमे में उत्सव का माहौल देखा जा सकता है। यहां उन्हें जीत की बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उनकी पत्नी और बेटी भी मौके पर मौजूद हैं। यहां महिला कार्यकर्ता भी उत्साहपूर्वक खुशियां मना रही हैं। जीत की बधाई देने के लिए नारायण पंचारिया भी मौके पर पहुंचे हैं। जीत सुनिश्चित होती देख गजेंद्रसिंह ने अपनी पत्नी के साथ अपने मित्र के घर पहुंच कर भगवान कृष्ण के दर्शन किए। वहीं समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर अभिनंदन किया। वहीं युवाओं ने सेल्फी खींच कर जीत की बधाइयां देनी शुरू कर दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QmnLSS
0 comments:
Post a Comment