जोधपुर: गहलोत के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. देश भर में चर्चा का विषय बनी जोधपुर लोकसभा सीट पर नतीजे वाले दिन से पूर्व भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन नतीजे के प्रारंभिक रुझान आने के बाद मुकाबला अनुमानों से कहीं विपरीत नजर आ रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अपने स्वयं की विधानसभा सीट सरदारपुरा से भी अपने पुत्र को बढ़त नहीं दिला सकें। यहां पर कुल 15 राउंड के बाद के रुझानों में कांग्रेस 18 हजार 827 वोटों से पीछे चल रही है। जबकि यह सीट सीएम अशोक गहलोत का गढ़ मानी जाती है। यहां से अशोक गहलोत लगातार विधायक निवाॢचत होते आए हैं। आपको बता दें कि जोधपुर सीट पर भाजपा की तरफ से केंद्रीय कृषि कृषि कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत तो कांग्रेस से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनावी मैदान में हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत 89,505 मत के साथ प्रथम स्थान पर हैं तो वहीं 70,678 मतों के साथ वैभव गहलोत इस विधानसभा में दूसरे स्थान पर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YNtmEL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment