बालेसर (जोधपुर). पुलिस थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 125 (NH-125) पर सोमवार को सडक़ हादसे में एक मिनी ट्रक हाइवे पर पलट गया।
सुबह हुई इस दुर्घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा लगभग दो घण्टे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंच कर दूसरी लाइन पर दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। दुर्घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई।
पुलिस थाना परिसर के सामने हिताची मशीन लोडिंग ट्रक, बोलेरो केम्पर तथा मिनी ट्रक आपस में टकरा गए। तीनों वाहनों की भिड़ंत में मिनी ट्रक सडक़ पर पलट गया तथा ट्रक व बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पलटे ट्रक को क्रेन से सीधा करवाया।
इसलिए हो रहे हादसे
इस दुर्घटना के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन को जिम्मेदार बताया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार अनुरोध के बावजूद कस्बे से गुजर रहे हाइवे पर स्पीड ब्रेकर व सर्विस रोड नहीं बनवाई गई। हाइवे पर स्पीड ब्रेकर व सर्विस रोड न होने से कोर्ट परिसर, थाना परिसर, पुराना बस स्टैण्ड चौराहा, दुर्गावतां चौराहा, बिजलीघर चौराहा तथा छपरा ढलान कट पर रोजाना हादसे हो रहे है। इसमें अब तक कई लोगों की जान चल गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H58yCA
0 comments:
Post a Comment