एसयूवी की चपेट से मोपेड चालक की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बासनी थानान्तर्गत सांगरिया में गुरुवार को तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एसयूवी की चपेट से मोपेड सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक एसयूवी को भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
हेड कांस्टेबल सांवलाराम के अनुसार मूलत: खेमे का कुआं हाल सांगरिया फांटा के पास इन्द्रा नगर निवासी प्रेमाराम (५५) पुत्र गोरखाराम प्रजापत सुबह सात बजे मोपेड पर घर से खेमे का कुआं की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सांगरिया में बालाजी स्टील के सामने पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एसयूवी ने मोपेड को चपेट में ले लिया। हादसे में प्रेमाराम गंभीर घायल हो गए। उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवरतन की तरफ से मामला दर्ज किया गया है। कार का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IU4wyZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment