देर रात हादसा: मकान पर गिरी निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल, दो महिलाओं समेत तीन मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर में देर रात तेज अंधड़ के दौरान रसाला ओवरब्रिज रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल स्तिथ दीवार पड़ोस के मकान पर गिर गई। मलबे में दबने से एक गर्भवती महिला व उसकी सास की मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल दो भाइयों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रसाला रोड ओवरब्रिज के पास रहने वाल नरपत ओड ने बताया कि फोटाग्राफी का काम करने वाला पड़ोसी विनोद राठौड़ अपने भाई मनीष, मनीष की पत्नी कोमल (25) और उसकी मां नेनी (50) के साथ रहते हैं। उनके पास वाले मकान की तीसरी मंजिल के निर्माण का काम चल रहा था। देर रात साढे़ 11 बजे तेज आंधी के वेग से पड़ोस के मकान की तीसरी मंजिल का मलबा विनोद के मकान पर गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस व पुलिसकर्मियों ने मौक पर पहुंच घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे में परिवार के तीन सदस्यों और उसके कुछ देर बाद अन्य एक को बाहर निकाल अस्पताल भर्ती करवाया गया।

एमजीएच अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती कोमल व उसकी सास नेनी देवी की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल विनोद (25) ने देर रात एमडीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। विनोद के भाई मनीष का एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Hg8MH8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment