अब बजरी माफिया पर ड्रॉन से नजर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अदालत की रोक के बावजूद पुलिस व खनिज महकमे की मिलीभगत से बेकाबू हो चुके बजरी माफिया पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने ड्रॉन की मदद लेनी शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि शनिवार को ड्रॉन उडक़र गुड़ा बिश्नोइयां गांव में लूनी के किनारे सक्रिय बजरी माफिया की गतिविधियों का जायजा लिया। झाडि़यां साफ कर रही जेसीबी नजर आने पर कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी अशोक आंजणा को मौके पर बुलाया और बजरी खनन में प्रयुक्त होने की आशंका से बिना नम्बर की जेसीबी जब्त की गई।पुलिस ने जिस जगह जेसीबी जब्त की वो खेत है अथवा नदी के ओरण की भूमि है, इसकी जांच के लिए खजिन विभाग को लिखा गया है।

पुलिस को देख बजरी खाली कर भाग रहा डम्पर जब्त
डांगियावास बाइपास पर महादेवजी का धूणा के पास शनिवार शाम पुलिस ने बजरी से भरे डम्पर का पीछा किया। पुलिस को देख चालक डम्पर को और तेजी से भगाने लगा और डम्पर की लिफ्ट ऊपर कर सडक़ पर बजरी खाली कर दी। पुलिस ने पीछा जारी रखा और डम्पर रोका और बनाड़ थाना पुलिस ने जब्त किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/30JTa6j
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment