जोधपुर/लोहावट।
सीकर और उदयपुर से दुल्हन के गायब होने का मामला अभी ठंड़ा हुआ भी नहीं कि अब जोधपुर के लोहावट थाना क्षेत्र के फतेहसागर गांव से एक विवाहिता घर से लापता हो गई। विवाहिता के साथ उसकी चार माह की बच्ची भी साथ में है। लोहावट थाना अधिकारी सुनील ताडा ने बताया कि श्यामलाल पुत्र बाबूलाल सुथार निवासी फतेहसागर ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि 6 मई को रात्रि को उसके परिजन शादी में खाना खाने गए थे। रात्रि में 11 बजे उसके परिवार की महिलाएं व उसकी पत्नी खाना खाकर वापस आ गए। वह अन्य पुरुष के साथ शादी समारोह में रुके हुए थे। सुबह के समय जब घर आए तो घर वालों ने बताया कि रात को लगभग 3 से 4 बजे के आसपास उसकी पत्नी घर से लापता हो गई। रिपोर्ट में बताया कि महिला ने पूरे जेवरात पहने हुए तथा साथ में एक 4 माह की छोटी बच्ची भी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश प्रारंभ की। महिला के अचानक से गायब हो जाने से जहां परिवार दुखी है वहीं इलाके में सनसनी फैली हुई है।
वहीं उदयपुर से अपहृत दुल्हन को दस्तयाब करने में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। दुल्हन को जयपुर के सिंधी कैम्प इलाके से पुलिस ने दस्तयाब किया है। उसके साथ उसके प्रेमी और अन्य पांच सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। दुल्हन, उसके प्रेमी और अन्य साथियों को देर रात पुलिस जयपुर से पकड़ कर उदयपुर के लिए रवाना हुई। गौरतलब है कि उदयपुर में 7 मई को अलसुबह विदाई के बाद ससुराल लौट रही एक दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में अज्ञात लोग जबरन उठा कर ले गए। दरअसल देर रात तीतरडी इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन हुआ जिसमें फेरे के बाद दुल्हन की विदाई की गई। दुल्हन जब दूल्हे के साथ चिंतामण जी कि घाटी स्थित अपने ससुराल जा रही थी इसी दौरान सवीना रेलवे फाटक के समीप अन्य कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने नव दंपत्ति की कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार में तोडफ़ोड़ की तो वहीं दूल्हे के साथ भी जमकर मारपीट की गई। बदमाश दुल्हन को अपनी कार में डालकर साथ लेकर फरार हो गए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vMhbeE
0 comments:
Post a Comment