जोधपुर. शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने भगत की कोठी में जोगमाया कॉलोनी स्थित ज्योतिष के मकान से मोटरसाइकिल चुराने के मामले में शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
थानाधिकारी रमेश शर्मा के अनुसार मूलत: जैतारण हाल भगत की कोठी में जोगमाया कॉलोनी निवासी ज्योतिष मूलचंद गौड़ की मोटरसाइकिल गत 1 मई की रात घर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में गुरुवार को मामला दर्ज कराया गया था। कच्छा बनियान गिरोह की तलाश में लगी पुलिस ने बाइक चोर की तलाश भी शुरू की। संदेह के आधार पर
भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे निखिल को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने यह मोटरसाइकिल एक दिन पहले ही चुराना कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने मूलत: यूपी में इटावा हाल भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ निवासी निखिल उर्फ विजित कुमार (30) पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2J3IA4L
0 comments:
Post a Comment