बाइक से टकरा कर भाग रही पिक-अप का टायर फूटा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीलवा (जोधपुर). पीलवा से लोहावट सडक़ पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार से आई बिना नम्बर की पिक-अप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल राजेन्द्रसिंह पुत्र भोपालसिंह को ग्रामीण पीलवा पीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्साकर्मी शक्तिसिंह खीची ने प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया।

 

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिना नम्बर की पिक-अप गाड़ी अनियंत्रित तेज रफ्तार में थी तथा बाइक सवार को टक्कर मारकर गाड़ी भगाने की फिराक में था लेकिन टक्कर भयंकर होने से पिक-अप का अगला टायर फूट गया।

 

रफ्तार नियत्रंण होती तो नहीं होता हादसा
आए दिन हो रहे हादसों से आमजन सर्तक नहीं हो रहा है। वही पुलिस व प्रशासन द्वारा गाड़ी ड्राइव करते समय सीट बेल्ट लगाना, रफ्तार को नियंत्रित रखना, बिना नम्बर की गाडिय़ों के चालान करना व काले शीशे लगाए गाडिय़ों को जब्त करना तथा विशेष अभियान चलाते है। लेकिन बुधवार को पीलवा में हुए हादसों में पिक-अप चालक तेज रफ्तार को नियत्रंण में नहीं रख पाया जिससे बाइक सवार को चपेट में लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WAusGa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment