केबिन से युवकों को हटाने पर विवाद, पुलिस पर हमला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
12वीं रोड चौराहा स्थित केबिन पर खड़े युवकों को घर भेजने की बात पर उपजे विवाद के बाद बुधवार रात १.15 बजे कुछ युवकों ने शास्त्रीनगर थाने के चालक को पीट दिया। अतिरिक्त पुलिस के पहुंचने पर युवक नियंत्रण में आए और तीन युवकों को पकड़ थाने ले गई। मारपीट के दौरान महिला एएसआई ने बीच-बचाव तक नहीं किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौराहे पर रात एक बजे केबिन खुला था, जहां कुछ युवक खड़े थे। गश्त कर रही शास्त्रीनगर थाने की जीप वहां पहुंची और महिला एएसआई ने केबिन बंद करने का आग्रह किया, लेकिन केबिन संचालक पर कोई असर नहीं हुआ। तब पुलिस ने वहां खड़े युवकों को आंख दिखाई और डांट-डपटकर रवाना होने के निर्देश दिए। इस बात पर युवक गुस्सा गए। एक युवक मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने लगा। जिसे पुलिस ने छीन लिया। इस बात को लेकर युवक और आक्रोशित हो गए व विरोध जताने लगे। तब कांस्टेबल (चालक) ओमप्रकाश ने एक युवक को पकड़ लिया। उसे जीप में बिठाने लगा। उसके समर्थन में कुछ युवक आए और हाथा-पाई करने लगे। एक युवक ने कांस्टेबल को मुक्का मार दिया। साथ ही पकड़ में आए युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। दो-तीन अन्य युवक भी उसके साथ आ गए। कांस्टेबल को पकडक़र पीटने लगे। दोनों पक्ष गुत्थमगुत्था हो गए।
कांस्टेबल को सडक़ पर गिरा दिया और मारपीट करने लगे। गुत्थमगुत्था होने से कांस्टेबल की वर्दी व युवक के कपड़े फट गए। बाद में पुलिस कन्ट्रोल रूम के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंचा और तीन युवकों को पकडक़र थाने ले जाया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YhR63r
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment