sunny deol ने बाड़मेर की गर्मी में लगाई आग और फैन्स के दिल में पड़ी ठण्डक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बाड़मेर/जोधपुर. करीब 44 डिग्री तापमान में कोलतार की सडक़ों पर खड़ा होना मुश्किल। लू के थपेड़ों में भरी दुपहरी 3 बजे बाहर निकलना भी हिम्मत का काम है लेकिन Sunny Deol के समर्थकों ने इस गर्मी में तीन घंटे तक खड़े रहे और जैसे ही sunny deol बाहर आए मानो गर्मी में आग लगा दी। फैन्स मोदी-मोदी और सन्नी-सन्नी की आवाज में ऐसे जोर भरने लगे कि स्थितियां अनियंत्रित हो गई। sunny deol ने अपनी गाड़ी से सिर बारह निकाला और तुरंत ही उन्होंने कैप मांग ली। फिर कैप में सिर को ढक़े हुए उनके चेहरे से पसीने छूट रहे थे तो फैन्स से घिर सन्नी के वाहन का एक.एक कदम आगे बढऩा मुश्किल हो गया।

यह अंदाज सन्नी का
sunny deol दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवान करने के साथ ही मु_ियां भींचकर जोश का संकेत दे रहे है। उन्होंने बार-बार दोनों हाथ जोडकऱ भी फैन्स को काफी रोमांचित किया। sunny deol को देखने के लिए छतों से लेकर सडक़ तक लोग उमड़ पड़े।

देखते ही दिल में ठण्डक
फैन्स के लिए यह गर्मी असहनीय रही लेकिन sunny deol को देखते ही उनके दिल में ठण्डक आ रही है। वे सकून से देखने के लिए एक दूसरे को धक्का मुक्की करने से भी नहीं चूक रहे है।


पुलिस आरएएसी तैनात
फैन्स की भीड़ के आगे सुरक्षा प्रबंध पोचे साबित हो रहे है। यहां पुलिस के साथ आरएसी के जवान भी तैनात है। sunny deol का काफिला अभी गांधी चौक तक पहुंचा है। जहां तक लोग उमड़ते गए।

सेल्फी को लेकर क्रेज
sunny deol के साथ सेल्फी लेने, उनके साथ फोटो खिंचवाने की उतावल नशे की तरह चढ़ी हुई है। इन फैन्स को दूर करने के लिए भी भरपूर जतन किए जा रहे हैं। sunny deol का यह रोड़ शो शहर के विवेकानंद सर्किल से शुरू हुआ है और यह आगे अहिंसा चौराहे होते हुए गांधी चौक तक जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2L6YAog
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment