Spice Jet की जोधपुर-जैसलमेर से नाराजगी, एक साथ बंद की 4 फ्लाइट्स!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्र सिंह दहिया/जोधपुर. स्पाइस जेट ने पश्चिमी राजस्थान में देश के दो प्रमुख पर्यटन स्थल जोधपुर और जैसलमेर से एक साथ चार फ्लाइट्स बंद कर दी। इसके उलट कम्पनी ने 31 मार्च से जयपुर, उदयपुर और किशनगढ़ सहित देश के अन्य हिस्सों से 14 नई फ्लाइट्स शुरू की है। स्पाइस जेट ने गत 27 अक्टूबर को जोधपुर-दिल्ली और चार दिन बाद जोधपुर-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू की थी। दोनों फ्लाइट्स तीस मार्च को बगैर कारण बताए बंद कर दी। इसी तरह अक्टूबर में ही शुरू जैसलमेर-दिल्ली फ्लाइट्स 16 मार्च को और जैसलमेर-मुंबई को भी 30 मार्च को बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लॉ कॉस्ट एयरलाइंस होने से स्पाइस जेट को इन फ्लाइट्स में अच्छा यात्री भार मिल रहा था।

प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से नई फ्लाइट्स

स्पाइस जेट ने 31 मार्च से किशनगढ़ से अहमदाबाद, उदयपुर से भोपाल और जयपुर से अमृतसर के बीच नई फ्लाइट्स शुरू की है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत शुरू इन फ्लाइट्स पर कम्पनी को अधिक खर्चा नहीं आएगा। लेकिन जैसलमेर व जोधपुर में फ्लाइट्स बंद करने पर एयरलाइंस एक्सपट्र्स ने सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम एयरलाइंस 8 महीने से ठप
प्रदेश के 12 शहरों को ‘उड़ान’ योजना से जोडऩे के लिए शुरू सुप्रीम एयरलाइंस की सेवाएं पिछले आठ महीने से ठप पड़ी हैं। पिछले साल 7 अगस्त को श्रीगंगानगर में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब तक कम्पनी सेवाएं शुरू नहीं कर पाई। इससे प्रदेश में ‘उड़ान’ योजना को करारा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने छोटे शहर व कस्बे के आम नागरिक को हवाई सफर से ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना अप्रेल 2017 में शुरू की थी। इसके तहत एयरलाइंस कम्पनियों को सब्सिडी दी जा रही थी। इसके बावजूद सुप्रीम एयरलाइंस के अलावा एयर उड़ीसा, जूम एयर, एयर कार्निवल, जमशेदपुर एयर कनेक्ट, नॉर्थ ईस्ट शट्ल्स और एयर कॉस्टा के विमान कुछ अरसे बाद ही जमीन पर आ गए।

हमने कहा, कम्पनी नहीं मानी...

स्पाइस जेट को हमने उड़ान जारी रखने के लिए आग्रह किया, लेकिन बगैर कारण बताए उन्होंने फ्लाइट्स बंद कर दी। वैसे उनको यात्री भार तो मिल ही रहा था।
जीके खरे, निदेशक, जोधपुर एयरपोट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UhNReb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment