जोधपुर.
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में मतदान दिवस सोमवार को जिले के 25.54 लाख मतदाताओं के लिए 2550 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 1993 मतदान केंद्रों पर 19 लाख 59 हजार 181 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले में 2550 मतदान केंद्रों पर करीब 3 हजार ईवीएम, 3256 वीवीपेट के साथ 12 हजार 426 कर्मचारी रहेंगे। मतदान केंद्रों (Polling Booths) पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होने के कारण मतदाताओं को विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान के लिए दो घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। इस बार चुनाव में निर्वाचन विभाग ने दो माह की तैयारियों के बाद मतदाताओं के लिए जिले में 10-10 आदर्श व महिला मतदान केंद्र बनाए हैं। इसके साथ द्विव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए सहायक व वाहनों की व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्रों पर तेज गर्मी के कारण छाया व पानी की व्यवस्था होगी। इसके लिए बीएलओ को 500 रुपए पानी और 1 हजार रुपए छाया की व्यवस्था करने के लिए दिए जाएंगे। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के छाया की व्यवस्था न हो तो शिकायत भी कर सकते हैं।
...
जोधपुर ससंदीय क्षेत्र में कुल मतदाता : 19 लाख 59 हजार 181
1022730- पुरुष
931077- महिला
12- थर्ड जेंडर
5362- सर्विस वोटर
-सबसे ज्यादा मतदाता- लूणी विधानसभा क्षेत्र
-सबसे कम मतदाता-शहर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा क्षेत्र.........पुरुष........महिला.......थर्ड जेंडर.....सर्विस वोटर.... कुल मतदाता
फलोदी ...............124128...110598.....3..............785...............235514
लोहावट...............125714...111414.....0..............1313.............238441
शेरगढ़.................134102...120517.....0...............1268............255887
सरदारपुरा.............121962...115308....4...............520...............237794
शहर ..................103373...99763.......1...............114...............203251
सूरसागर ............144542..132929.....2...............96..................277569
लूणी..................161507..145180.....2...............508................307197
पोकरण...............107402...95368.....0................758................203528
(जिले में कुल मतदाता 25 लाख 54 हजार 874 हैं। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र ओसियां, भोपालगढ़ व बिलाड़ा के मतदाता पाली संसदीय क्षेत्र में आते हैं।)
विधानसभा क्षेत्र..... पुरुष......महिला...थर्ड जेंडर..सर्विस...कुल मतदाता
ओसियां.........126368.....113976.....2...1102......241448
भोपालगढ़.......148064.....135450....2.....2128.....285644
बिलाड़ा..........140409.....130738....2......980......272129
जिले में सबसे ज्यादा 30 से 39 वर्ष की उम्र के मतदाता
-18 से 19 वर्ष- 65 हजार 492
-30 से 39 उम्र - 6 लाख 12 हजार 535
-80 वर्ष से ऊपर - 44 हजार 694 मतदाता
जिले में 2550 मतदान केंद्र व संसदीय क्षेत्र में 1993 मतदान केंद्र
-जोधपुर जिले में- 2550 मतदान केंद्र
-जोधपुर संसदीय क्षेत्र-1993 मतदान केंद्र
-604 क्रिटिकल बूथ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V2MFfB
0 comments:
Post a Comment