परीक्षा देने आए छात्र का शव झाडिय़ों में मिलने से सनसनी, पढ़ें अपराध जगत की ये Crime File

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

परीक्षा देने जोधपुर आए छात्र का शव झाडिय़ों में मिला

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत सारण नगर ओवरब्रिज के नीचे फायरिंग रेंज के पास खाली भूखण्ड में एक छात्र का शव मिला। वह तीन दिन पहले परीक्षा देने से नागौर जिले में खींवसर से जोधपुर आया था। पुलिस के अनुसार खींवसर निवासी दिनेश (31) पुत्र किस्तूरचंद सुथार गत 19 अप्रेल को परीक्षा देने के लिए जोधपुर को निकला था। रविवार रात माता का थान रोड से सारण नगर ओवरब्रिज जाने वाली रोड पर सरदार रसाला फायरिंग रेंज के पास खाली भूखण्ड में झाडिय़ों के बीच उसका शव मिला। तेज दुर्गंध आने से आस-पास के लोगों को भूखण्ड में शव होने का पता लगा। पुलिस भी मौके पर आई और जांच की। मृतक की जेब में पर्स से मिले परिचय पत्र से शिनाख्त हो पाई और परिजन को सूचना दी गई। शव की हालत देखने के बाद पुलिस का कहना है कि दो-तीन दिन पहले उसकी मृत्यु हुई है। परिजन के जोधपुर पहुंचने पर सोमवार को महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के दो भाई और है। वह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। उसका मोबाइल घर पर ही था। परिजन भी परीक्षा देने के बाद लौटने का इंतजार कर रहे थे।

-------

पत्नी की मृत्यु के बाद लापता पति ने पेड़ पर फंदा लगाया

जोधपुर. भगत की कोठी रेलवे कॉलोनी के पास नीम के पेड़ पर एक युवक का शव मिला। वह पत्नी की संदिग्ध हालात में मृत्यु के बाद से गायब था। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी के अनुसार पाल गांव के पास सागर नगर निवासी सुरेश (31) पुत्र किस्तूरचंद सुथार गत 19 अप्रेल की देर रात से गायब था। उसकी पत्नी सुनीता (26) का शव संदिग्ध हालात में 20 अप्रेल को मिला था। इस बीच, भगत की कोठी रेलवे कॉलोनी के पास नीम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। उसने रस्सी से पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। जीआरपी ने शव उतारकर मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया। मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उधर, पत्नी की मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

--------

आठ साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
रातानाडा थाना पुलिस ने आठ साल से फरार वारंटी को सोमवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह के अनुसार पुलिस लाइन के सामने निवासी चन्द्रपाल पुत्र कमलराज मेहता के खिलाफ तीन वारंट जारी हैं। आठ साल से उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ऑटो कंसल्ट व टूर एण्ड ट्रेवल्स में साझेदार भी है।

-------

आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल करने का आरोप
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में महिला से मोबाइल पर आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया गया। महिला के पति ने दो युवकों के खिलाफ चौहाबो थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार चौहाबो निवासी करणसिंह व श्रवणसिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मोबाइल पर बातचीत की। फिर उसमें आपत्तिजनक बातों का जिक्र कर उसे वायरल कर दिया। इसका पता लगने पर महिला व पति पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

-------

चलती ट्रेन से गिरने से घायल युवक की मौत
सालावास रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से घायल एक युवक की एम्स में मृत्यु हो गई। वह शादी में भीनमाल से जोधपुर आ रहा था। जीआरपी के अनुसार जालोर जिले में बागोड़ा तहसील के कूका गांव निवासी अशोक कुमार (27) पुत्र भूराराम बिश्नोई रविवार को गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में शादी में शामिल होने भीनमाल से जोधपुर आ रहा था। सालावास रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। उसे गम्भीर चोटें आईं। चालक के ट्रेन रोकने के बाद उसे जोधपुर लाकर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजन के जोधपुर पहुंचने पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया।

-------

बालकनी गिरने से मां-पुत्री घायल
नागौरी गेट थानान्तर्गत उदयमंदिर आसन में गायों की फाटक के पास स्थित मकान की बालकनी गिरने से सोमवार रात मां व पुत्री घायल हो गईं। महिला के रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। थानाधिकारी लूणसिंह ने बताया कि गायों की फाटक निवासी अधिवक्ता शबनम बानो ने अपना मकान हुसैनी पत्नी सद्दीक खां को किराए पर दे रखा है। खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे हुसैनी (40) व उसकी पुत्री सोना (15) मकान की बालकनी में आए, जहां दोनों खड़े बातचीत कर रही थी। इतने में पत्थर की पट्टियों से निर्मित बालकनी भर-भराकर गिर गईं। मलबे के साथ मां-पुत्री नीचे गिर गईं। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आए और मलबा हटाकर मां-पुत्री को बाहर निकाला। फिर उन्हें घायलावस्था में महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां जांच में हुसैनी के रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर निकला। जबकि सोना के हाथ, पांव व घुटने में चोट आई है। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

------

कार चुराने का आरोपी पाली में पकड़ा
देवनगर थाना पुलिस ने 12वीं रोड पर इंश्यारेंस कम्पनी के बाहर खड़ी कार चुराने के आरोपी को पाली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद की। थानाधिकारी सरोज बैरवा के अनुसार रातानाडा सुभाषचन्द्र बोस कॉलोनी में डिफेंस लैब रोड निवासी नैनाराम जाट की नई कार गत 20 फरवरी की दोपहर 12वीं रोड चौराहे के पास नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी के आगे से चोरी हो गई थी। इस संबंध में मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही थी। इस बीच, पाली जिले की गुड़ा ऐंदला थाना पुलिस ने गत दिनों डकैती के मामले में झंवर थानान्तर्गत मोडाथली गांव निवासी सुनील ईराम पुत्र भंवराराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने 12वीं रोड चौराहे के पास से कार चुराना भी कबूल किया था। डकैती के मामले में जांच के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जहां से देवनगर थाना पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जांच में दौरान उसकी निशानदेही से चोरी की कार बरामद की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GBnQP5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment