राजभवन व CMO ने पुलिस विवि से मांगी रिपोर्ट, विवि अधिकारी बता रहे विवि की वित्त कमेटी में हुआ खाता ट्रांसफर करने का निर्णय

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय,जोधपुर ( sardar patel police university ) का 5 करोड़ रुपए का बैंक खाता पाली स्थित निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक में खोलने के मामले में राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय ने विवि से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उधर, दिल्ली से मंगलवार को ही जयपुर लौटे विवि के कुलपति व पुलिस महानिदेशक एनआरके रेड्डी ने फोन पर विवि के अधिकारियों की क्लास ली। वे बुधवार को विस्तृत रिपोर्ट लेंगे।


'राजस्थान पत्रिका' ने 16 अप्रेल के अंक में 'पापा आइएएस, बेटा बैंकर खोले खाते, नियम तोड़कर' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पुलिस विवि में वित्तीय अनियमितता का खुलासा किया था। पुलिस विवि के रजिस्ट्रार जेसी पुरोहित, वित्त नियंत्रक मंगलाराम विश्नोई सहित अन्य अधिकारी मंगलवार को अपने मोबाइल फोन स्वीच ऑफ करके बैठ गए। राजभवन और सीएमओ के अधिकारियों को विवि के अन्य अधिकारियों से सम्पर्क साधना पड़ा। शाम तक विवि के अधिकारी रिपोर्ट बनाने में लगे रहे।


कुलपति को बरगला रहा विवि प्रशासन

रेड्डी ने करीब डेढ़ महीने पहले ही विवि कुलपति का पदभार संभाला है। वे पुलिस महानिदेशक (जेल) भी हैं और वे जयपुर ही रहते हैं। कुलपति ने मंगलवार को विवि के अधिकारियों से फोन पर जब जानकारी लेनी चाही तो विवि के अधिकारियों ने विवि की वित्त कमेटी का निर्णय बता पल्ला झाड़ लिया।

 

विवि अधिकारियों का कहना है कि इंडसइंड बैंक से पाली स्थित डीसीबी बैंक खाते पर अधिक ब्याज दे रही थी इसलिए बैंक खाता जोधपुर से पाली खोला गया। जबकि राजकीय धन को बैंक खाते में डालने के लिए प्रदेश के वित्त विभाग की मंजूरी लेनी होती है। विवि की वित्त कमेटी की बैठक हर साल होनी चाहिए लेकिन विवि की 2012 में स्थापना के बाद वित्त कमेटी की पहली बैठक पिछले साल हुई थी। इसके मिनट्स भी वेबसाइट पर सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।


यह है मामला

विवि में रजिस्ट्रार आइएएस जेसी पुरोहित और वित्त नियंत्रक मंगलाराम विश्नोई ने विवि का बैंक खाता छह महीने पहले पाली की डीसीबी बैंक में खोला। खाते में राजकीय धन का करीब 5 करोड़ रुपए जमा कराया गया है। पुरोहित का पुत्र पाली स्थित डीसीबी बैंक में कार्यरत है। बेटे का बैंक टारगेट पूरा करने के लिए पुलिस विवि का खाता जोधपुर से पाली ले जाया गया। इससे पहले पुरोहित का बेटा जोधपुर स्थित इंडसइण्ड बैंक की ब्रांच में था तब यह करोड़ों का खाता इंडसइण्ड बैंक में था।

'आज ही दिल्ली से लौटा हूं। बुधवार को विवि से विस्तृत रिपोर्ट लूंगा। हालांकि वे (अधिकारी) विवि की वित्त कमेटी का निर्णय बता रहे हैं।
एनआरके रेड्डी, कुलपति, पुलिस विवि व पुलिस महानिदेशक (जेल)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IoCF9S
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment