... और राजस्थान में यहां CM गहलोत और वैभव के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, और फिर...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर में चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को उस समय अजीब सी स्थिति बन गई जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और उनके बेटे कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत (Congress candidate Vaibhav Gehlot) के सामने कुछ युवाओं ने मोदी-मोदी (PM Narendra Modi) के नारे लगाए। हालांकि इन मोदी समर्थित नारों को सीएम गहलोत और प्रत्याशी वैभव गहलोत ने नज़र अंदाज़ कर दिया और लोगों से वोट अपील की।

 

दरअसल, ज़िले के जांबा गांव में शुक्रवार को चैत्री अमावस्या पर भरी जंभेश्वर भगवान के मेले में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर धर्म सभा का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भाग गया। करीब साढ़े 3 बजे सीएम अशोक गहलोत जांबा मंदिर पहुंचे। मंदिर से बाहर आते ही सीएम गहलोत के सामने कुछ युवाओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

 

इससे पहले दोपहर 2 बजे भी कुछ इसी तरह का नज़ारा उनके बेटे वैभव के प्रचार अभियान के दौरान देखने को मिला। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत समर्थकों के साथ जांबा पहुंचे थे तभी मंदिर से बाहर आते ही वैभव के सामने भी कुछ युवाओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। फिर वैभव धर्म सभा मंच पर पहुंचे और जन समुदाय को धन्यवाद करते हुए रवाना हो गए।

 

... इधर गहलोत का पलटवार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जो प्रवासी होने का सवाल कर रहे हैं, वे खुद प्रवासी हैं। हम तो कहते हैं, सर्व भूमि गोपाल की है। जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को भाजपा की ओर से प्रवासी बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

 

शुक्रवार को जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जो ब्लॉग लिखा, उससे देश के हालात समझे जा सकते हैं। नागौर में रालोपा के हनुमान बेनीवाल से भाजपा के गठबंधन पर गहलोत ने कहा, वह हमसे मिले थे लेकिन उनकी शर्तें पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को मंजूर नहीं थी।

 

'मेरे वैभव को कमजोर मत होने देना'
जोधपुर के बाप पहुंचे सीएम गहलोत ने वैभव गहलोत के समर्थन में शुक्रवार को आइजीएनपी कॉलोनी के पास हुई जनसभा में कहा, 'मेरे वैभव को कमजोर मत होने देना'।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FRtfQr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment