जोधपुर. मथानिया थानान्तर्गत बड़ा कोटेचा गांव स्थित ट्यूबवेल पर कृषक की पत्नी की कीटनाशक खाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने आसाम में मृतका के पीहर पक्ष को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया है।थानाधिकारी गौतम डोटासरा के अनुसार मूलत: आसाम हाल बड़ा कोटेचा निवासी अनीता (27) पत्नी रमेश माली ने गत 29 मार्च को कीटनाशक खा लिया था। तबीयत खराब होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचित किया है। हालांकि पीहर पक्ष ने मृत्यु पर कोई संदेह न जताकर जोधपुर आने में असमर्थता जताई है। पति की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है। फिलहाल शव मोर्चरी में है। पुलिस का कहना है कि मूलत: आसाम की अनीता की शादी आठ-नौ साल पहले पीपाड़ शहर निवासी रमेश माली से हुई थी। रमेश बड़ा कोटेचा गांव में ट्यूबवेल पर कृषक है और परिवार सहित वहीं रह रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GcYuGZ
0 comments:
Post a Comment