अब विद्यालयों को पूरी जानकारी यूडाइस प्लस पर करनी होगी अपडेट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


११ सेक्शन में अपडेट होगा पोर्टल-
विद्यालय के पंजीकृत मोबाइल पर मिले संदेश की यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉग इन करने के बाद सबसे पहले पासवर्ड बदलना होगा तथा उसके बाद पोर्टल काम शुरू होगा। इसमें कुल ११ सेक्शन में जानकारियां भरनी होगी।
१. स्कूल प्रोफाइल, श्रेणी, भाषा, आरटीई, प्रबंधन।
२. भौतिक सुविधाएं, उपकरण, शौचालय, आईसीटी और डिजिटल नवाचार।
३. शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ की पूरी जानकारी।
४. नवीन प्रवेश, नामांकन, पुन: नामांकन, माध्यम।
५. बच्चों के लिए सुविधाएं।
६. वार्षिक परीक्षा परिणाम।
७. बोर्ड परीक्षा परिणाम।
८. सरकारी व अनुदान प्राप्त करने वाले विद्यालय में मिली राशि।
९. व्यावसायिक शिक्षा की जानकारी।
१०. विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्थाओं व पीजीआई इंडीकेटर की जानकारी।
११. विद्यालय के प्रमाणित आंकड़े।
इनका कहना है-
यूडाइस प्लस पर समस्त सरकारी व निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को जानकारियों अपडेट करनी है। यह व्यवस्था अब तक ऑफलाइन थी। अब ऑनलाइन की गई है। इस संबंध में समस्त पीईईओ की बैठक लेकर निश्चित समय में यह पोर्टल अपेडट करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
भीखमचंद सुथार, आरपी, सीबीईओ कार्यालय, फलोदी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PiADJf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment