जोधपुर.सुबह की खुशगवार फिजा,मंद-मंद बयार, वॉकिंग, जॉगिंग, खेल, गीत, संगीत, रोचक,मनोरंजक और ज्ञानवृद्धक कार्यक्रमों के संग सेहत की सुबह। संडे गुड मॉर्निंग कुछ एेसा ही खूबसूरत होगा नजारा। आप भी सपरिवार बन सकते हैं इस खूबसूरत ईवंट के साक्षी। न कोई टिकट न कोई पास और सबकुछ फ्री में होगा आपके आसपास। इसलिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच जाइए हमराह में। यहां होगा जोधपुराइट्स के लिए फुल फ्री एंटरटेनमेंट। कीजिए खुद से कमिटमेंट कि यहां पहुंच कर करेंगे फुल एन्जॉयमेंट।
यहां एन्जॉय का सुनहरा मौका
राजस्थान पत्रिका की ओर से इस रविवार को फिर से उमंग..उल्लास और ऊर्जा की तरंगें बिखेरते हुए मस्ती व रोमांच का फ्री कार्निवाल यानी हमराह क्षेत्र में होगा। फ न व फि टनेस के कार्निवाल में सभी के लिए फ्री एंट्री रखी गई है। इस दौरान थीम रोड प्रतापनगर शॉपिंग सेन्टर चौक से जोगमाया मंदिर तक थीम रोड बनेगी। यहां जोधपुर के हमराही कोई भी क्रिएटिव एक्टिविटी कर सकेंगे। आप घर पर सोते रह गए तो चूक जाएंगे और यहां पहुंचेंगे तो बहुत कुछ पाएंगे। यानी आपको मिलेगा मस्ती और मनोरंजन का खजाना, तो फिर चूक न जाएं।
वॉव फ्री एक्टिविटी जोन
इस थीम रोड को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से व्हीकल फ्री घोषित किया जाएगा। व्हीकल फ्री रोड दरअसल एक्टिविटी फ्री रोड होगी। यहां मॉर्निंग वॉकर्स के लिए नॉन फॉर्मल व फ्री एक्टिविटी जोन होंगे। बच्चों, युवा से लेकर बुजुर्ग, कोई भी आकर किसी भी एक्टिविटी जोन में पार्टिसिपेट कर सकता है।
यहां 20 से अधिक एक्टिविटीज होंगी
करीब दो घण्टे के दौरान थीम रोड पर 2० से अधिक एक्टिविटी आपको तरोताजा कर देंगी। इसमें वॉकिंग, जॉगिंग के साथ पारंपरिक खेल का रोमांच होगा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा, कराटे, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, डोज बॉल और जिम्नास्टिक जैसे इवेंट भी होंगे। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कुछ क्रिएटिव करने वालों के लिए रंगोली व पेन्टिंग रखी गई है। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर होंगे जहां वे फ्री में स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं।
यहां करें सम्पर्क
हमराह से जुडऩे व अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94138-64331 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KdKNvF
0 comments:
Post a Comment