पत्नी से परेशान युवक ने फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पत्नी व ससुराल पक्ष से परेशान होकर एक युवक ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में प्रथम पुलिया के पास ऑफसेट प्रिंटिंग के एक ऑफिस में फंदा लगाकर जान दे दी। देवनगर थाने में पत्नी व ससुराल पक्ष पर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।उप निरीक्षक गोविंद व्यास के अनुसार मूलत: उदयपुर में रावजी का हाटा हाल जोधपुर में प्रथम पुलिया पर आंध्रा बैंक के पीछे ऑफसेट प्रिंटिंग कम्पनी के ऑफिस निवासी महेश कुमार पुत्र पुखराज गहलोत ने आत्महत्या की है। वह लम्बे समय से जोधपुर में ससुराल में रह रहा था, लेकिन कुछ समय से वह ऑफसेट प्रिंटिंग कम्पनी के ऑफिस में रहने लगा था। वह वहीं काम करता था।

ऑफिस का मालिक सुबह ऑफिस पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से आवाज नहीं आई। खिडक़ी से देखने पर महेश फंदे पर लटका नजर आया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उदयपुर में रहने वाले पिता को सूचित किया गया। प्रारम्भिक जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। इस बीच, मंगलवार को मृतक के पिता उदयपुर से जोधपुर लौटे। उन्होंने मृत्यु पर संदेह व्यक्त किया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पत्नी पूजा, सास और ससुराल के अन्य लोगों पर मामला आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पत्नी व ससुराल पक्ष ने मारपीट की। जिसके चलते तंग व परेशान होकर उसने जान दी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंपा। जांच शुरू की गई है।
उप निरीक्षक व्यास का कहना है कि महेश ने चुन्नी के फंदे पर लटक कर जान दी है। पत्नी व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उससे मारपीट करते थे। वह इनसे प्रताडि़त था। यही वजह है कि उसने ससुराल में रहना छोड़ दिया था और काम करने वाले स्थल पर निर्माणाधीन अण्डरग्राउण्ड में रहने लगा था। विवाद के चलते प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज हो रखा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HSPw42
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment